Wed. Apr 22nd, 2026

हिमखंड टूटने से ग्रामीण हुए परेशान

पिथौरागढ़।

उत्तराखण्ड में भारत – चीन बॉर्डर पर स्थित दारमा घाटी के पास हिमखंड टूट कर सड़को पर आ गया है। जिसके कारण घाटी के गाँवो का संपर्क टूट गया है। भारी बर्फबारी के बाद ग्लेशियर से हिमखंड के सड़क पर आ जाने से यातायात ठप है, जिससे स्थानीय गांवों के लोगों के साथ ही सुरक्षा एंजेंसियों की भी दिक्कतें बढ़ गई हैं। इस बार सीमांत में पिछले तीन दशकों में सर्वाधिक हिमपात हुआ है। वही ऊपरी क्षेत्र के हिमालयी गाँवो को जोड़ने वाली प्रमुख धारचूला – दारमा सड़क पर बुगलिंग और उर्थिंग के बीच घंगमनाती में 800 फीट से अधिक लंबा हिमखंड ग्लेशियर से टूटकर सड़को पर आ गया है।जिसके कारण सुरक्षा एंजेंसियों का देश के अन्य हिस्सों से सड़क संपर्क कट गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *