Wed. Oct 7th, 2026

पुरुषोत्तम ने विशेष अभियान के बारे में दी जानकारी

देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने आज प्रदेश के सभी मान्यताप्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के साथ बैठक कर आठ अक्टूबर से शुरू होने वाले विशेष अभियान के बारे में जानकारी दी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने विशेष अभियान को सफल बनाने में राजनीतिक दलों से सक्रिय सहयोग की अपील की। इस अवसर पर अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास सहित भारतीय जनता पार्टी, इंडियन नेशनल कांग्रेस, बीएसपी, आम आदमी पार्टी, सीपीआई (एम) के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *