विकसित भारत संकल्प 2047 कार्यक्रम आयोजित
देहरादून। आज राजीव गांधी नवोदय विद्यालय, नानूरखेड़ा, देहरादून में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित विकसित भारत संकल्प 2047 भविष्य का भारत के विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी राम माधव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन Phanindranath Sharma, शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल, विधायक रायपुर उमेश शर्मा काउ विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण सहित मेघावी छात्र छात्राएं एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से सेवा, समर्पण और समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का संदेश मिला। शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षकों का योगदान समाज और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण है।
