Wed. Sep 30th, 2026

तकनीकी दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

logo

देहरादून। चमोली जिले के वसुंधरा ताल में प्रदेश की पहली ग्लेशियल झील निगरानी और पूर्व चेतावनी प्रणाली स्थापित की जाएगी। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने देहरादून से वसुंधरा ताल के लिए रवाना हो रहे वैज्ञानिक और तकनीकी दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि इस प्रणाली में अत्याधुनिक सेंसर और उपग्रह संचार तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। इससे ग्लेशियल झीलों में होने वाले बदलावों की वास्तविक समय में निगरानी की जा सकेगी। साथ ही संभावित खतरे की समय रहते जानकारी मिल सकेगी। यह उत्तराखंड की ग्लेशियल झील में निगरानी और पूर्व चेतावनी प्रणाली स्थापित करने के लिए जाने वाला पहला वैज्ञानिक दल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *