Wed. Sep 30th, 2026

रिमोट पायलट ट्रेनिंग ऑर्गनाइजेशन का लाइसेंस स्वीकृत

logo

देहरादून। डीजीसीए ने पंतनगर स्थित गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय को रिमोट पायलट ट्रेनिंग ऑर्गनाइजेशन का लाइसेंस स्वीकृत कर दिया है। लाइसेंस मिलने के बाद विश्वविद्यालय जल्द ही काशीपुर स्थित शुगरकेन रिसर्च सेंटर में आरपीटीओ स्थापित करेगा। जिसमें ड्रोन पायलट प्रशिक्षण शुरू किया जाएगा। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. शिवेंद्र कुमार कश्यप ने कहा कि इसका उद्देश्य कृषि समेत विभिन्न क्षेत्रों में प्रशिक्षित ड्रोन पायलट तैयार करना है। आरपीटीओ के निदेशक डॉ. अजीत सिंह नैन ने बताया कि देश के किसी भी हिस्से से 10वीं पास युवक-युवतियां प्रशिक्षण ले सकते हैं। आरपीटीओ का उद्देश्य कृषि क्षेत्र में ड्रोन के उपयोग को बढ़ावा देने के साथ युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *