Tue. Sep 29th, 2026

सानिया जोशी ने रचा इतिहास, भारत के लिए जीता रजत पदक

देहरादून। उत्तरकाशी जिले के चिन्यालीसौड़ की सानिया जोशी ने चीन के शंघाई में आयोजित वर्ल्डस्किल्स शंघाई 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए रिटेल सेल्स श्रेणी में रजत पदक जीतकर उत्तराखंड और पूरे देश का मान बढ़ाया है। यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि भारत ने पहली बार वर्ल्डस्किल्स की रिटेल सेल्स श्रेणी में हिस्सा लिया और अपने पहले ही प्रयास में सानिया ने देश को पदक दिला दिया।
22 से 27 सितंबर तक आयोजित इस वैश्विक प्रतियोगिता में करीब 70 देशों और क्षेत्रों के 1,400 से अधिक युवा प्रतिभागियों ने विभिन्न कौशल श्रेणियों में अपनी प्रतिभा दिखाई। भारत ने प्रतियोगिता में कुल 6 रजत पदक और 20 ‘मेडल फॉर एक्सीलेंस’ हासिल करते हुए वैश्विक स्तर पर 10वां स्थान प्राप्त किया। सानिया ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार, प्रशिक्षकों और सहयोगियों को देते हुए इस पदक को पूरे भारत की उपलब्धि बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *