Tue. Sep 29th, 2026

बुराश मैदान मलारी में आयोजित किया जाएगा बहुउद्देश्यीय शिविर

देहरादून। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंगलवार को विकासखंड परिसर दशोली में “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम के तहत बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं, सुविधाओं एवं सेवाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। शिविर में कुल 189 ग्रामीणों ने प्रतिभाग करते हुए विभिन्न विभागों से संबंधित 16 शिकायतें एवं समस्याएं प्रस्तुत की जिनका मौके पर ही निस्तारण किया गया। शिविर के माध्यम से विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से 184 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। शिविर में कृषि विभाग द्वारा 10 लाभार्थियों को छोटे कृषि यंत्र, उद्यान विभाग द्वारा 25 लाभार्थियों को निःशुल्क पौध वितरण, सहकारिता विभाग द्वारा 40 लाभार्थियों, पशुपालन विभाग द्वारा 20 लाभार्थियों को निःशुल्क उपचार एवं औषधि वितरण, होम्योपैथिक विभाग द्वारा 57 तथा आयुर्वेदिक विभाग द्वारा 36 लाभार्थियों को निःशुल्क उपचार एवं औषधि वितरण किया गया। ग्राम्य विकास विभाग द्वारा 20 लाभार्थियों को विभागीय योजनाओं की जानकारी एवं आवश्यक प्रमाण-पत्र संबंधी सेवाएं प्रदान की गईं। श्रम विभाग द्वारा 06 लाभार्थियों को पंजीकरण एवं नवीनीकरण तथा श्रम विभाग की योजनाओं की जानकारी दी गई। शिविर में विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ग्रामीणों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लाभार्थियों से योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। कल 30 सितंबर 2026 (बुधवार) को विकासखंड ज्योतिर्मठ के बुराश मैदान मलारी में बहुउद्देश्यीय शिविर आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष उत्तराखंड राज्य महिला आयोग चन्द्रकला तिवाडी, उपाध्यक्ष वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद हरक सिंह राणा, ब्लॉक प्रमुख विनिता देवी, खंड विकास अधिकारी भगवान सिंह राणा, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डॉ देवेंद्र सिंह बिष्ट सहित अन्य जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी व बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *