हवाई रेस्क्यू की व्यवस्था रखने के निर्देश
देहरादून। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद ट्रैकर्स, पर्वतारोहियों एवं पोर्टरों की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने संबंधित विभागों की बैठक लेकर राहत-बचाव एवं सुरक्षित निकासी के निर्देश दिए। सोमवार को हेली रैकी तथा आवश्यकता पड़ने पर हवाई रेस्क्यू की व्यवस्था रखने को कहा गया है। राशन, पैक्ड फूड, पेयजल, चिकित्सकीय दल, दवाइयां एवं एंबुलेंस तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं। एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस, एनआईएम और वन विभाग की टीमें सक्रिय हैं। सैटेलाइट संचार से ट्रैकिंग रूटों पर मौजूद लोगों से संपर्क किया जा रहा है। उच्च हिमालय में कुल 136 सदस्य मौजूद हैं।
