Sun. Sep 27th, 2026

भैरोंघाटी में स्नो लेपर्ड कंजर्वेशन सेंटर का लिया जायजा

उत्तरकाशी। उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने 26 व 27 सितंबर को भटवाड़ी विकासखंड के सीमांत ग्राम जादुंग, भैरोंघाटी और नटीण का भ्रमण किया। जादुंग में वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के तहत निर्माणाधीन होमस्टे परियोजनाओं का निरीक्षण कर गुणवत्ता के साथ कार्य समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश दिए। भैरोंघाटी में स्नो लेपर्ड कंजर्वेशन सेंटर का जायजा लिया। नटीण में हेलिपैड निरीक्षण के दौरान स्टारगेजिंग स्थल चिह्नित करने तथा युवाओं को बर्ड वॉचिंग व एडवेंचर गतिविधियों का प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए। ग्रामीणों से संवाद कर होमस्टे को पारंपरिक पहाड़ी शैली में विकसित करने और स्वरोजगार योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *