Sat. Sep 26th, 2026

बनबसा में चार अक्तूबर को पहली बार होगी कैबिनेट बैठक

logo

देहरादून। सरकार की कैबिनेट बैठक चार अक्तूबर को पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में होगी। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। बैठक चार अक्तूबर को सुबह 11 बजे बनबसा स्थित एनएचपीसी परिसर में होगी। बैठक में राज्य से जुड़े जरूरी मुद्दों पर चर्चा के साथ ही स्वास्थ्य, शिक्षा, ऊर्जा, परिवहन, पर्यटन समेत कई विभागों के प्रस्तावों को मंजूरी मिल सकती है। खास बात ये है कि चूंकि चंपावत मुख्यमंत्री का विधानसभा क्षेत्र है, इसलिए आगामी चुनाव के मद्देनजर यह अहम मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *