Sat. Sep 5th, 2026

जनता कांग्रेस को सिखाएगी सबक : भट्ट

देहरादून । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने आरोप लगाया कि देश विभाजन करने वाली कांग्रेस, समाज विभाजन का षडयंत्र कर रही है। जिसकी सजा जनता कांग्रेस को प्रदेश की सभी एससी सीटों पर कमल खिलाकर देगी। उन्होंने कहा कि झूठी शिकायत आधारित एफआईआर में भाजपा कार्यकर्ता और मेरा नाम डालना निन्दनीय है और कानूनी प्रक्रिया का जवाब संवैधानिक तरीके से दिया जाएगा। आज पार्टी मुख्यालय में स्वयं पर हुई एफआईआर को लेकर मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि जो आरोप उन पर लगाए गए हैं उससे जुड़ा कोई मीडिया बयान या लिखित तथ्य किसी के पास नहीं है, ऐसे में मुझ पर ऐसे आरोपों का प्रश्न ही खड़ा नहीं होता। इसी तरह हम बार-बार कह रहे हैं, हल्द्वानी घटना का भाजपा से कोई लेना-देना नहीं है। एक स्वयंसेवी संस्था के द्वारा वह सब वहां पर संबंधित कार्यक्रम किया गया होगा। लेकिन कांग्रेस चुनाव में हार सामने देख बौखलाई हुई है और उनके पास कोई मुद्दा नहीं है। कांग्रेस ने देश को तो बांट दिया, अब वो समाज को बांटने के काम में लगी हुई है। और सच्चाई यह है कि उत्तराखंड कांग्रेस के नेताओं ने खड़गे जी को पूरी तरह गलत सूचना दी गई। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में जिस तरह सामाजिक विद्वेष खड़ा करने का  वातावरण कांग्रेस द्वारा बनाया जा रहा है , उसका  जवाब उत्तराखंड की जनता और भाजपा कार्यकर्ता लोकतांत्रिक तरीके से देंगे। श्री भट्ट ने कहा कि हम समाज को बांटने नहीं देंगे, समाज को टूटने नहीं देंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि आगे भी यथास्थिति कानूनी प्रक्रिया का जवाब संवैधानिक तरीके से दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *