Fri. Sep 4th, 2026

प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी

देहरादून। प्रदेशभर में बारिश का दौर जारी है। पर्वतीय क्षेत्रों में ग्रामीण सड़कें बन्द होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।  मौसम विभाग के अनुसार आज राज्य के नैनीताल, चम्पावत, देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली और बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई है। वहीं राज्य के सभी जनपदों में कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर आने की संभावना जताई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *