Fri. Sep 4th, 2026

किसी पात्र व्यक्ति की पेंशन न रुके : धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से सामाजिक सुरक्षा पेंशन की अगस्त 2026 की किस्त जारी की। वन-क्लिक के जरिए राज्य के 9 लाख 91 हजार 914 लाभार्थियों के खातों में 147 करोड़ 05 लाख रुपये की पेंशन राशि भेजी गई। अगस्त में अलग-अलग पेंशन योजनाओं के तहत 5,605 नए लाभार्थियों की पेंशन भी मंजूर की गई है। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जिन पात्र लाभार्थियों का आधार किसी कारण से नहीं बन पा रहा है, उन्हें चिन्हित किया जाए और उनके लिए अकाउंट बेस्ड पेमेंट की व्यवस्था की जाए। इससे आधार से जुड़ी समस्या के कारण किसी पात्र व्यक्ति की पेंशन नहीं रुकेगी।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *