Thu. Aug 6th, 2026

डीएम ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

गोपेश्वर। जनपद चमोली में जिलाधिकारी गौरव कुमार ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के अंतर्गत दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण प्रक्रिया का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सुनवाई प्रक्रिया, अभिलेखों के रखरखाव एवं मतदाताओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पारदर्शी, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *