Thu. Aug 6th, 2026

केंद्रीय शिक्षामंत्री से मिले डाक्टर धन सिंह रावत

देहरादून। शिक्षा मंत्री धनसिंह रावत ने नई दिल्ली में माननीय केंद्रीय शिक्षा मंत्री  प्रहलाद जोशी  से शिष्टाचार भेंट कर उत्तराखंड की उच्च शिक्षा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर एन.आई.टी. श्रीनगर (गढ़वाल) के नवीन भवन का शुभारम्भ उनके करकमलों द्वारा कराए जाने हेतु समय प्रदान करने का आग्रह किया, ताकि विद्यार्थियों, शोधार्थियों एवं शिक्षकों को आधुनिक शैक्षणिक एवं प्रशासनिक सुविधाओं का लाभ शीघ्र प्राप्त हो सके।साथ ही एन.आई.टी. श्रीनगर में स्थायी निदेशक की शीघ्र नियुक्ति का अनुरोध किया, जिससे संस्थान का शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्य और अधिक प्रभावी एवं सुचारु रूप से संचालित हो सके। इसके अतिरिक्त एन.आई.टी. श्रीनगर परिसर में जलभराव से प्रभावित 6 परिवारों के समुचित विस्थापन एवं पुनर्वास हेतु आवश्यक सहयोग प्रदान किए जाने का भी आग्रह किया। भेंट के दौरान हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय, श्रीनगर में HEFA के अंतर्गत लगभग ₹459.095 करोड़ की लागत से शैक्षणिक एवं अनुसंधान अवसंरचना को सुदृढ़ करने की परियोजना पर भी चर्चा हुई। यह परियोजना उच्च शिक्षा, अनुसंधान एवं नवाचार को नई गति प्रदान करने के साथ-साथ विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए आधुनिक सुविधाओं के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने सभी विषयों पर सकारात्मक विचार एवं आवश्यक सहयोग का आश्वासन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *