Mon. Aug 3rd, 2026

मौसम विज्ञान केंद्र ने जताई भारी बारिश की संभावना

देहरादून।  मौसम विभाग ने 3 से 7 अगस्त तक राज्य के अधिकांश जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश, आकाशीय बिजली और तेज वर्षा की चेतावनी जारी की है। साथ ही लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। सोमवार को भी प्रदेश के कई स्थान पर भारी बारिश हुई। मौसम विभाग के  अनुसार 4 अगस्त को देहरादून, टिहरी, नैनीताल और बागेश्वर, 5 अगस्त को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर और ऊधमसिंह नगर, 6 अगस्त को देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, बागेश्वर और पौड़ी, जबकि 7 अगस्त को देहरादून, टिहरी और बागेश्वर जिलों में भी भारी बारिश हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *