पद्मश्री साहित्यकार कैलाशचंद्र पंत का निधन
देहरादून। प्रख्यात हिंदी साहित्यकार, वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री से सम्मानित कैलाश चंद्र पंत का ह्र्दयगति रुकने से भोपाल में निधन हो गया। वह 90 वर्ष के थे। उनके निधन पर समाजसेवियों, साहित्यकारों ने निधन पर दुख जताते हुए इसे हिंदी साहित्य, पत्रकारिता और समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया। उनके निधन की खबर सुनते ही बागेश्वर जिले के कांडा तहसील के विजयपुर क्षेत्र स्थित उनके पैतृक गांव खंतोली में शोक की लहर दौड़ गई। कैलाश चंद्र पंत ने हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। उन्होंने जनधर्म साप्ताहिक और अक्षरा त्रैमासिक पत्रिका का संपादन किया और लंबे समय तक मध्य प्रदेश राष्ट्रभाषा प्रचार समिति के महासचिव रहकर हिंदी की सेवा की। उनके हिंदी के उल्लेखनीय योगदान के लिए भारत सरकार ने वर्ष 2025 में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया था।
