Tue. Sep 15th, 2026

बहुउद्देशीय शिविर आयोजित

गोपेश्वर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश में आपदा प्रभावित क्षेत्र धराली में जिलाधिकारी प्रशांत आर्य की अध्यक्षता में बहुउद्देशीय शिविर एवं जनसुनवाई का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों ने सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ प्रमाणपत्र, स्वास्थ्य, पेंशन, बैंकिंग सहित कई सेवाएं उपलब्ध कराईं। ग्रामीणों ने पुनर्वास, कल्प केदार मंदिर के पुनरुद्धार, विद्युत, पंचायत भवन, सामुदायिक शौचालय और बीमा भुगतान से जुड़ी समस्याएं रखीं, जिन पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। उद्यान विभाग ने लाभार्थियों को अनुदान के चेक, महिला एवं बाल विकास विभाग ने मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट तथा समाज कल्याण विभाग ने दिव्यांगजनों को कान की मशीनें वितरित कीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *