Tue. Jul 28th, 2026

उद्योग केंद्र की योजनाओं की समीक्षा

देहरादून। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने पर्यटन विभाग, जिला ग्रामोद्योग एवं जिला उद्योग केंद्र की योजनाओं की समीक्षा करते हुए सभी लाभार्थियों का गहन सत्यापन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि होमस्टे में गृहस्वामी या परिवार का निवास और पार्किंग व्यवस्था का धरातलीय सत्यापन अनिवार्य होगा। पारंपरिक वास्तुकला व स्थानीय संस्कृति आधारित होमस्टे प्रस्तावों को प्राथमिकता देने के निर्देश भी दिए। बैठक में दीन दयाल उपाध्याय गृह आवास विकास योजना, ट्रैकिंग-ट्रैक्शन सेंटर होमस्टे योजना, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना 2.0 तथा पीएमईजीपी की प्रगति की समीक्षा की गई। साथ ही मुख्यमंत्री घोषणा के अनुरूप बौखनाग टिब्बा को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *