Fri. Sep 18th, 2026

जिला स्तरीय चयन समिति की बैठक आयोजित

logo

देहरादून। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य की अध्यक्षता में पर्यटन एवं स्वरोजगार योजनाओं की जिला स्तरीय चयन समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में दीन दयाल उपाध्याय गृह आवास (होम-स्टे) विकास योजना, वीरचन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना तथा ट्रैकिंग-ट्रैक्शन होम स्टे अनुदान योजना के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने पात्र लाभार्थियों को पारदर्शी एवं निष्पक्ष प्रक्रिया के तहत योजना का लाभ देने के निर्देश दिए। उन्होंने लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी देते हुए होम स्टे में अग्निशामक यंत्र और अनिवार्य पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में विभिन्न विभागों एवं बैंकों के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *