Thu. Jul 16th, 2026

कुमाऊं रेजीमेंट की 130 इन्फैंट्री बटालियन ने किया पौधारोपण

logo

देहरादून। उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के अवसर पर कुमाऊं रेजीमेंट की 130 इन्फैंट्री बटालियन (टीए) की ओर से विशेष पौधारोपण किया गया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि उत्तराखंड की संस्कृति में हरेला केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति आस्था, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हरेला हमें पर्यावरण संरक्षण, हरियाली बढ़ाने और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण छोड़ने का संदेश देता है। श्रीमती आर्य ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति यदि अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसे वृक्ष बनने तक संरक्षित रखने का संकल्प ले, तो पर्यावरण संरक्षण का अभियान और अधिक प्रभावी होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *