Tue. Jul 14th, 2026

डिमरी के निधन पर शोक सभा आयोजित

logo

देहरादून। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणबगड़ के चिकित्सा प्रभारी दिवंगत डॉ. नवीन डिमरी के आकस्मिक निधन पर जिला सभागार, गोपेश्वर में शोक सभा आयोजित की गई। इस दौरान दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की गईं।जिलाधिकारी गौरव कुमार ने कहा कि डॉ. नवीन डिमरी ने अपने सेवाकाल में जनसेवा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति पूर्ण समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया। उनका असामयिक निधन स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ पूरे जनपद के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, उपजिलाधिकारी राजकुमार पांडे, परियोजना निदेशक आनंद सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *