451.63 करोड़ की प्रथम किस्त स्वीकृत की
देहरादून। उत्तराखण्ड के समग्र विकास को गति देते हुए केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए ‘पूंजीगत निवेश के लिए राज्यों को विशेष सहायता योजना (SASCI)’ के अंतर्गत ₹451.63 करोड़ की प्रथम किस्त स्वीकृत की है। यह राशि सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, पर्यटन एवं अन्य आधारभूत अवसंरचना से जुड़ी जनहितकारी परियोजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन को गति देने के साथ प्रदेश में आर्थिक गतिविधियों और रोजगार के नए अवसरों को भी प्रोत्साहित करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में केंद्र सरकार उत्तराखण्ड के विकास को निरंतर नई गति प्रदान कर रही है। देवभूमि के प्रति इस विशेष सहयोग के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का हार्दिक आभार।
