Mon. Jul 13th, 2026

राशन डीलरों का बढ़ा लाभांश

देहरादून। केंद्र सरकार ने उत्तराखंड सहित पर्वतीय राज्यों के राशन डीलरों का लाभांश 180 रुपये से बढ़ाकर 195 रुपये प्रति कुंतल कर दिया है। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि संशोधित दरें एक अप्रैल 2026 से प्रभावी होंगी और इस संबंध में केंद्रीय खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्रालय ने राज्य सरकार को आदेश जारी कर दिया है। आर्या ने बताया कि इस निर्णय से प्रदेश के नौ हजार से अधिक राशन डीलरों को प्रति कुंतल 15 रुपये का अतिरिक्त लाभ मिलेगा। इसके अलावा, पीओएस मशीन के माध्यम से खाद्यान्न वितरण करने पर 11 रुपये प्रति कुंतल का अतिरिक्त मार्जिन भी दिया जाएगा। खाद्य मंत्री ने कहा कि लाभांश पर होने वाले व्यय का 75 प्रतिशत हिस्सा केंद्र सरकार और 25 प्रतिशत हिस्सा राज्य सरकार वहन करेगी। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से विशेषकर पर्वतीय और दुर्गम क्षेत्रों में सार्वजनिक वितरण प्रणाली और अधिक प्रभावी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *