Tue. Jun 30th, 2026

जल निकासी व्यवस्था शीघ्र दुरुस्त करने के निर्देश दिए

उत्तरकाशी। नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड संख्या 8 और 9 (जोशियाड़ा-कालेश्वर मार्ग) में लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए जिलाधिकारी  प्रशांत आर्य ने सिंचाई, राजस्व और नगर पालिका अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने जल निकासी व्यवस्था शीघ्र दुरुस्त करने तथा निकासी मार्ग के अंतिम छोर पर आवश्यक भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तुरंत शुरू करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बरसात में लोगों को राहत दिलाने के लिए राजस्व, सिंचाई और नगर पालिका को समन्वय के साथ तेजी से कार्य करने को कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *