Thu. Jul 9th, 2026

ऊंचाई वाले पर्वतीय क्षेत्रों में होगी हल्की बूंदाबांदी

Oplus_131072

देहरादून। प्रदेशभर में तापमान अधिकांश हिस्सों में तापमान आज 39 डिग्री को पार कर गया। मौसम विभाग ने 25 मई को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम  बारिश के साथ ही हिमालय क्षेत्र में बर्फबारी की संभावना जताई है।  राज्य के शेष पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं बहुल हल्की से हल्की वर्षा / गर्जन के साथ वर्षा होने की संभावना की संभावना है, जबकि  मैदानी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग ने 26 मई को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा / गर्जन के साथ वर्षा होने की संभावना जताई है।  साथ ही राज्य के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा। 27 मई को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश की संभावना है। राज्य के शेष जनपदों में मौसम शुष्क बना रहेगा।  28 मई को राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीतान, चम्पावत, अल्मोड़ा, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जिले के कुछ स्थानों पर  बहुत हल्की से हल्की बारिश होगी, वहीं मैदानी जिलों में तापमान शुष्क रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *