Tue. May 5th, 2026

प्रदेश में तेज बारिश और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी

logo

देहरादून। राज्य में आज मौसम बदला रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ हिस्सों में तेज गर्जन, बारिश, बिजली चमकने, ओलावृष्टि और 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों के कुछ हिस्सों में भी तेज दौर की बारिश और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *