Mon. May 4th, 2026

महिला ने अलकनंदा नदी में लगाई छलांग

logo

श्रीनगर। आज सुबह एक महिला ने कीर्तिनगर पुल से अलकनंदा नदी में छलांग लगा दी। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी । सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचकर तत्काल रेस्क्यू एवं सर्च अभियान शुरू किया।लेकिन महिला का कोई सुराग नही लग पाया है। जानकारी के अनुसार 35 वर्षीय रचना बमराड़ा, निवासी बिल्केदार पौड़ी गढ़वाल सुबह पल के पास पहुंची और उफनाई अलकनन्दा में कूद गई। आसपास के लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। बारिश के कारण नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है और पानी काफी मटमैला हो गया है, जिससे सर्च अभियान में टीम को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *