Tue. Apr 28th, 2026

बेहतर सफाई व्यवस्था रखने के दिए निर्देश

हरिद्वार। शिवालिक नगर एवं बीएचईएल क्षेत्रांतर्गत बेहतर साफ सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराए जाने के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में शिवालिक नगर पालिका के अध्यक्ष राजीव शर्मा एवं बीएचईएल के उच्च अधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी सभागार में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने शिवालिक नगर पालिका एवं बीएचईएल के अधिकारियों को निर्देश दिए है कि संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए क्षेत्र में बेहतर साफ सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। उन्होंने एटीएम चौक के पास खोखा मार्केट में हाईटैक शौचालय बनाए जाने के लिए शिवालिक नगर पालिका को स्थान चिन्हित करने के साथ प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए तथा बीएचईएल को एनओसी एक माह के भीतर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।उन्होंने यह भी निर्देश दिए है कि क्षेत्र में जो भी सड़के क्षतिग्रस्त है उन सड़कों का भी मरम्मत कार्य आपसी समन्वय के साथ किया जाए तथा क्षेत्र में वाहनों के उचित पार्किंग के लिए भी स्थान चिन्हित करने के निर्देश दिए। उन्होंने शिवालिक नगर पालिका एवं बीएचईएल क्षेत्रांतर्गत लगाने वाले पीठ में बाजार में सिंगल यूज प्लास्टिक का किसी भी दशा में उपयोग न हो तथ पीठ बाजार एवं उसके आस पास के क्षेत्र में बेहतर साफ सफाई व्यवस्था रखने के भी सख्त निर्देश दिए।उन्होंने ईओ नगर पालिका एवं उप जिलाधिकारी को निर्देश दिए है कि पीठ बाजार ने सिंगल यूज प्लास्टिक का यूज किया जाता है तो उनके विरुद्ध चालान करते हुए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। यह भी उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र में किसी भी तरह से कोई अतिक्रमण न हो तथा अतिक्रमण के विरुद्ध संयुक्त रूप से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही समय समय पर कि जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *