अनियंत्रित होकर खाई में गिरा वाहन
नई टिहरी। हरिद्वार में अंतिम सहकार कर गांव लौट रहे ग्रामीणों का वाहन चंबा-कोटीकॉलोनी मार्ग पर नैल के समीप अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। हादसे में वाहन सवार आठ की मौके पर मौत हो गई। दो लोग घायल हो गए , जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। सभी लोग घनसाली के चांजी, ठेला और चकरेडा गांव के थे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। सीएम धामी ने एक्स पर पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि टिहरी गढ़वाल के चंबा क्षेत्र अंतर्गत नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें। जिला प्रशासन को घायलों के उचित उपचार के लिए निर्देश दिए हैं। बाबा केदार से घायलों के स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।
