शिकायतों की ली समीक्षा बैठक
उत्तरकाशी। अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र ने सीएम हेल्पलाइन एवं मुख्यमंत्री जन समर्पण पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की वर्चुअल समीक्षा बैठक ली। बैठक में विभिन्न विभागों की शिकायतों की स्थिति, निस्तारण की गुणवत्ता और लंबित मामलों पर चर्चा हुई। एल-1 व एल-2 स्तर पर अधिक लंबित शिकायतों वाले विभागों को त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के कड़े निर्देश दिए गए। अधिकारियों को पोर्टल की नियमित मॉनिटरिंग, समय पर अद्यतन जानकारी दर्ज करने और तथ्यों के आधार पर समाधान सुनिश्चित करने को कहा गया। सीएम हेल्पलाइन पर एल-1 की 361, एल-2 की 58 तथा जन समर्पण पोर्टल पर 17 शिकायतें लंबित हैं।
