Sun. Apr 19th, 2026

चारधाम यात्रा और बद्रीनाथ धाम में यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर की चर्चा

logo

देहरादून। जिलाधिकारी गौरव कुमार और पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने रविवार को जनपद के प्रभारी व ग्राम्य विकास,लघु एवं सूक्ष्म मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री  भरत सिंह चौधरी का स्वागत किया। इस दौरान चारधाम यात्रा और बद्रीनाथ धाम में यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई।

गढ़वाल मंडल विकास निगम पीपलकोटी में जिलाधिकारी ने  प्रभारी मंत्री को माँ नंदा देवी राजजात यात्रा मोमेंटो भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने जनपद में बदरीनाथ हाईवे पर कमेड़ा, नंदप्रयाग, भनेरपानी, पागलनाला सहित अन्य स्थानों पर चल रहे सुधारीकरण कार्यों की जानकारी लेते हुए कार्यों में तेजी लाने बात कही। उन्होंने हाईवे के सुधारीकरण कार्य से प्रभावित क्षेत्रों में यात्रा से पूर्व यातायात को सुचारू करने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने की बात कही। इसके साथ ही उन्होंने बद्रीनाथ धाम के साथ ही अन्य स्थानों पर पार्किंग निर्माण को लेकर योजना तैयार करने के भी निर्देश दिए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *