Sat. Apr 11th, 2026

जिलाधिकारी ने किया कोषागार का निरीक्षण

logo

गोपेश्वर। जिलाधिकारी गौरव कुमार द्वारा मंगलवार को मुख्य कोषागार चमोली का निरीक्षण किया गया इस दौरान उनके द्वारा वित्तीय नियमों में प्राविधानित व्यवस्था के तहत सदर कोषागार गोपेश्वर के दो तालक कक्ष का वार्षिक सत्यापन/निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने मुख्य कोषाधिकारी मामूर जहाँ को निर्देश दिये कि कोषागार के दो तालक कक्ष में अधिक समय से रखी गयी निर्वाचन सम्बन्धित सामाग्री एवं अन्य बहुमूल्य वस्तुओं को यथाशीघ्र संबंधित विभागों को वापस किये जाने सम्बन्धी आवश्यक कार्यवाही करें, साथ ही उन्होंने कोषागार के दो तालक कक्ष में अधिक मात्रा में भंडारित न्यायिक एवं गैर न्यायिक स्टाम्पों को स्टाम्प डिपो को वापस प्रेषित किये जाने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *