Tue. Mar 24th, 2026

भाई की भाइयों ने की पीटकर हत्या

logo

पिथौरागढ़। जिले के  वनराजियों के गांव भक्तिरवा किमखोला में वनराजी युवक ने चाची और दो चचेरे भाइयों के साथ मिलकर  सगे भाई की हत्या कर दी, और चारों ने मिलकर शव को जंगल में ठिकाने भी लगा दिया। मृतक की पत्नी की तहरीर के बाद पुलिस ने जंगल से शव बरामद कर चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार 22 मार्च को कुंदन सिंह (35) पुत्र स्व. बहादुर सिंह रजवार का किसी बात को लेकर अपनी चाची बसंती देवी (39) से विवाद हो गया। बसंती देवी के दोनों बेटे जनक सिंह(25), रमेश सिंह(21) के साथ ही कुंदन सिंह का सगा भाई प्रदीप सिंह(30) भी मौके पर पहुंच गए। विवाद इतना बढ़ा कि चाची, चचेरे और सगे भाई ने मिलकर उस पर लोहे की रॉड और डंडों से हमला कर उसकी हत्या कर दी। उसके बाद 23 मार्च सुबह चारों ने मिलकर शव को जंगल में फेंक दिया।इसके बाद मृतक की पत्नी ने जौलजीबी में घटना की तहरीर दी। सूचना के बाद पुलिस ने जंगल में खोजबीन कर युवक का शव बरामद कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *