Tue. Mar 10th, 2026

मुख्यमंत्री ने भराड़ीसैंण का भ्रमण किया

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में प्रातःकाल भ्रमण के दौरान सफाई कर्मियों, पुलिस के जवानों और विधानसभा सत्र के सफल संचालन में अपना योगदान दे रहे अन्य कर्मचारियों से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना और संवाद किया। मुख्यमंत्री ने भ्रमण के दौरान रसोई गृह में पहुंचकर भोजन की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यरत कर्मचारियों से चर्चा कर उनकी कार्यप्रणाली और आवश्यकताओं के बारे में भी जानकारी ली। इसके उपरांत जिम में कुछ समय व्यायाम कर यहां की सुविधाओं का भी निरीक्षण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *