Tue. Mar 10th, 2026

देहरादून–पिथौरागढ़ हवाई सेवा इसी माह शुरू होने की उम्मीद

logo

पिथौरागढ़। सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के निवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। लंबे समय से प्रतीक्षित देहरादून–पिथौरागढ़ हवाई सेवा इसी माह शुरू होने की उम्मीद है। इस मार्ग पर 48 सीटर विमान के जरिए नियमित उड़ान का संचालन किया जाएगा। जानकारी के अनुसार, यह सेवा अलायंस एयर द्वारा संचालित की जाएगी। उड़ान के संचालन के लिए सभी आवश्यक स्वीकृतियां प्राप्त हो चुकी हैं। यूकाडा (उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण) के सीईओ आशीष चौहान ने बताया कि मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता वाली उच्चस्तरीय समिति ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। अब जल्द ही यूकाडा और अलायंस एयर के बीच औपचारिक करार (एमओयू) किया जाएगा। प्रस्तावित योजना के अनुसार, देहरादून से पिथौरागढ़ के लिए एक तरफ का किराया लगभग 5000 रुपये निर्धारित किया गया है, जिससे सीमांत क्षेत्र के लोगों को तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का विकल्प मिलेगा। इस हवाई सेवा के शुभारंभ का उद्घाटन उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किए जाने की संभावना है। हवाई सेवा शुरू होने से सीमांत जनपद में पर्यटन, व्यापार और स्वास्थ्य सेवाओं को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। स्थानीय जनता लंबे समय से इस सेवा की मांग कर रही थी, जो अब पूरी होती नजर आ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *