Thu. Jul 9th, 2026

मुख्यमंत्री ने किया महाशिवरात्रि मेले का उदघाटन

रुद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज खटीमा के वनखंडी महादेव मन्दिर, चकरपुर में आयोजित महाशिवरात्रि मेले का शुभारम्भ किया व सभी श्रद्धालुओं एवं प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की बधाई व शुभकामनाएं दी।मुख्यमंत्री ने वनखंडी महादेव मन्दिर में शिवलिंग पर जलाभिषेक किया व पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-शान्ति, समृद्धि एवं उन्नति की कामना की। इस दौरान उन्होंने कहा की वनखंडी महादेव मन्दिर में बड़ी संख्या श्रद्धालुओं का आवागमन होता है, इसीलिए कार्ययोजना बना कर मन्दिर को विकसित किया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *