मुख्यमंत्री ने सुनी जनसमस्याएं
खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा भ्रमण के दूसरे दिन आज कैंप कार्यालय लोहियाहेड व हेलीपैड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने जनसमस्याएं सुनते हुए समस्याओं का समाधान करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इसके उपरांत मुख्यमंत्री ग्राम भगचुरी पहुंचे, जहां पर उन्होंने स्व. मलकीत सिंह राणा के निधन एवं श्री वीरेंद्र मौर्य की माता स्व. सुन्दरी देवी के निधन पर उनके आवास में पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए दिवंगतों की आत्माओं की शान्ति की कामना की। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अजय मौर्य, दायित्वधारी अनिल कपूर डब्बू, फरजाना बेगम, नगर पालिका अध्यक्ष खटीमा श्री रमेश चंद्र जोशी, DM उधमसिंहनगर श्री नितिन सिंह भदौरिया,DM चम्पावत श्री मनीष कुमार, SSP श्री मणिकांत मिश्रा, CDO श्री दिवेश शाशनी, ADM श्री कौस्तूभ मिश्रा, SP नीहारिका तोमर, SDM तुषार सैनी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
