खेलमंत्री ने किया क्रिकेट प्रतियोगिता का उदघाटन
अल्मोड़ा। खेलमंत्री रेखा आर्य ने आज अल्मोड़ा जनपद के कसार देवी में खेल मैदान में क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस दौरान खेलमंत्री ने मैदान का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि इस खेल मैदान में वर्तमान में 97 नाली जमीन पहले से उपलब्ध है और 200 नाली जमीन अतिरिक्त जोड़कर इस खेल मैदान का विस्तारीकरण और आधुनिकीकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे खिलाड़ियों को लाभ मिलेगा। यह प्रस्ताव अभी शासन स्तर पर विचाराधीन है। इसे जल्द से जल्द क्रियान्वित करने का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान खेलमंत्री ने खिलाड़ियों के साथ क्रिकेट खेलने का भी अवसर मिला। मैंने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें शुभकामनाएं दी।
