Fri. Feb 6th, 2026

बरातियों की बस खाई में गिरी, 13 की मौत

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ के झूलाघाट से सटे नेपाल के बैतड़ी जिले में कल देर रात बरात की बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।  दुर्घटना में 13 बारातियों की मौके पर ही मौत हो गई,  जबकि 34 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में कई की हालत गम्भीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार बरात से भरी बस बैतड़ी जिले के पुरचुंणी नगरपालिका-7 स्थित भवने गांव से दुल्हन लेकर बजांग जिले के सुनकुडा गांव लौट रही थी। इसी दौरान पुरचुंणी क्षेत्र के बड़गांव मोड़ पर बस अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। सूचना मिलते ही नेपाल एपीएफ, पुलिस और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत और बचाव कार्य शुरू किया। राहत कर्मियों को अंधेरा होने से बचाव कार्य में परेशानियों का सामना करना पड़ा। अंधेरे और दुर्गम क्षेत्र होने के बावजूद यात्रियों को खाई से निकालकर नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। जिला प्रहरी कार्यालय बैतड़ी के प्रवक्ता निरीक्षक बलदेव बडू के अनुसार, हादसे में 6 बरातियों की मौके पर ही मौत हो गई थी। इसके अलावा 5 लोगों ने डडेलधुरा अस्पताल में और 2 की कोटिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।  कुछ यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए धनगढ़ी रेफर किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *