Tue. Mar 3rd, 2026

बाबा केदार की यात्रा को लेकर पशुपालन विभाग ने कसी कमर

logo

रुद्रप्रयाग। बाबा केदार की आगामी यात्रा को सफल बनाने के लिए प्रशासन और पशुपालन विभाग ने अभी से कमर कस दी है। यात्रा में संचालित होने वाले घोड़ा-खच्चरों के स्वास्थ्य के लिए पशुपालन विभाग ने फाटा में स्थित इंफर्मरी के सुधारीकरण का कार्य शुरू कर दिया है। यहां, यात्राकाल में बीमार और घायल घोड़ा-खच्चरों का इलाज किया जाएगा। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा. आशीष रावत ने बताया कि केदारनाथ धाम की आगामी यात्रा को देखते हुए कोटमा में भी विभागीय भूमि पर इंफर्मरी एवं पशु सेवा केंद्र के निर्माण का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया गया है। साथ ही ऊखीमठ क्षेत्र में पशु चिकित्सालय भवन का निर्माण कार्य भी प्रस्तावित है, जिसके लिए प्रथम चरण में धनराशि प्राप्त हो चुकी है। आवंटित की उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान घोड़े-खच्चरों के साथ होने वाली क्रूरता के मामलों को आगामी यात्रा में प्राथमिकता से निस्तारित किया जाएगा। साथ ही घोड़े-खच्चर स्वामियों को अपने पशुओं की देखरेख के लिए जागरूक भी किया जाएगा। इस संबन्ध में गोष्ठियां भी की जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *