राधा कृष्ण कीर्तन मंडली की अध्यक्षा का निधन
सतपुली। राधा कृष्ण कीर्तन मंडली सतपुली की अध्यक्षा बसंती रावत का गुरुवार को निधन हो गया। वह बचपन से ही राधा कृष्ण मंदिर सतपुली की सेवा कर रही थी। बसंती रावत सतपुली निवासी की मौत की खबर से सतपुली बाजार में शोक के लहर दौड़ गई। बसंती रावत ने सतपुली कीर्तन मंडली को कई मुकाम दिलवाए। उत्तराखंड ही नहीं राम जन्म भूमि कृष्ण जन्मभूमि तथा अन्य विभिन्न धार्मिक स्थानों की यात्राएं भी कार्रवाई। उनके चले जाने पर सतपुली की राधा कृष्ण कीर्तन मंडली एवं स्थानीय व्यापारों ने शोक व्यक्त किया। कहा उनके द्वारा मंदिर की सेवा भावना को देखते हुए कीर्तन मंडली को प्रेरणा लेनी चाहिए। इस अवसर पर उनकी आत्म शांति के लिए कीर्तन मंडली की महिलाओं ने भी 2 मिनट का मौन रखा। मंदिर परिसर पहुंचकर और महिलाएं उनके निधन से व्याकुल दिखी। सुनीता रौतेला, पाराशरी देवी, लक्ष्मी देवी, चंद्रकला देवी, मंजू देवी, गुड्डी देवी, पूर्णिमा बिष्ट समेत अनेक महिलाये मौजूद रही। व्यापार संघ के अध्यक्ष जयदेव नेगी, सामाजिक कार्यकर्ता सतपुली पुष्पेंद्र राना ने भी शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बसंती रावत के त्याग बलिदान को सतपुली कीर्तन मंडली हमेशा याद रखेगी।
