Sun. Nov 22nd, 2026

धामी ने अग्नि अखाड़े के महामंडलेश्वर से की शिष्टाचार भेंट

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिपुरकला स्थित उत्तम ध्यान आश्रम पहुंचकर अग्नि अखाड़े के महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी जी से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने इस दौरान महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी जी का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा उनकी कुशलक्षेम जानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आश्रम में संत समुदाय के साथ सौहार्दपूर्ण वार्ता करते हुए प्रदेश की शांति, सुख-समृद्धि और सामाजिक सद्भाव के लिए अपना संकल्प भी दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *