अलकनंदा नदी में डुबकी लगाते समय बही महिला
श्रीनगर। श्रीनगर के नजदीक कीर्तिनगर क्षेत्र में आज एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ ढुंढप्रयाग घाट में पूजा के बाद अलकनंदा नदी में डुबकी लगाते समय एक महिला अचानक बह गईं। उसे बचाने के लिए एक व्यक्ति भी नदी में कूद गया। देखते ही देखते दोनों पानी में ओझल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने खोजबीन की, लेकिन देर शाम तक दोनों का कोई सुराग नहीं मिला। दोनों की पहचान आशा(40) देवी और जसवंत सिंह (54) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक पौड़ी जिले के पाबौ ब्लॉक के जबरौली गांव से करीब 15-16 श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए कीर्तिनगर के ढुंढप्रयाग घाट पहुंचे थे। पूजा संपन्न होने के बाद सभी श्रद्धालु करीब 12 स्नान के लिए अलकनंदा में डुबकी लगाने लगे। इसी दौरान एक महिला अचानक फिसलकर नदी गिर गयी और बहने लगीं। महिला को बचाने के लिए एक व्यक्ति ने नदी में छलांग लगा दी। नदी का तेज बहाव होने के कारण दोनों बहनें लगे और देखते ही देखते ओझल हो गए। इसके बाद लोगों में चीख पुकार मच गई। इसके बाद तुरंत स्थानीय लोगों की मदद से खोजबीन शुरू की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल पाया। सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच कर खोजबीन अभियान शुरू किया, लेकिन देर शाम तक दोनों का कोई पता नहीं चल पाया है। नदी में बहने वालों के नाम आशा देवी पत्नी गजपाल सिंह गुसाईं ( 40 ), निवासी- जबरौली, पाबौ, जसवंत सिंह (54 ), निवासी- जबरौली, पाबौ, पौड़ी गढ़वाल क बताए जा रहे हैं।
