Wed. Jun 24th, 2026

योग शिविर का सफल आयोजन किया

बागेश्वर। उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती वर्ष के अंतर्गत आयुर्वेद विभाग बागेश्वर द्वारा आनंदी एकेडमी में योग शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ. निष्ठा शर्मा कोहली के मार्गदर्शन में हुआ। शिविर में डॉ. प्रीति टम्टा, योग अनुदेशक नंदन नगरकोटी, कविता परिहार व नाजिम ने योगाभ्यास कराया। 130 छात्र-छात्राओं, शिक्षकों व कर्मचारियों ने भाग लेकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया। यह शिविर योग-आयुर्वेद के प्रचार-प्रसार और जनस्वास्थ्य संवर्धन की दिशा में सराहनीय पहल साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *