Fri. Jan 23rd, 2026

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने एयरपोर्ट पर किया राष्ट्रपति का स्वागत

देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के तीन दिवसीय दौरे पर आज वह उत्तराखंड पहुंची। इस दौरान देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देवभूमि आगमन पर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि नैसर्गिक सौंदर्य, आध्यात्मिक ऊर्जा, समृद्ध संस्कृति, शौर्य, पराक्रम और गौरवशाली परंपराओं से ओत-प्रोत देवभूमि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना के ‘रजत उत्सव के ऐतिहासिक अवसर पर राष्ट्रपति का आगमन उत्तराखण्डवासियों के लिए गर्व और सम्मान का विषय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *