Fri. Dec 5th, 2025

मुख्यमंत्री ने किया सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्थित राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ कियाननN। इसके तहत प्रदेश के सभी सांसदों की ओर से अपने- अपने क्षेत्रों में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। पहले चरण के तहत न्याय पंचायत स्तर पर छात्र-छात्राओं की खेल प्रतियोगिता कराई जाएंगी। खेल प्रतियोगिताओं में 5 ओलंपिक और 3 तीन पारंपरिक खेल शामिल हैं। न्याय पंचायत स्तर पर विजेता खिलाड़ियों का दूसरे चरण के तहत ब्लॉक स्तर पर प्रतियोगिता कराई जाएगी। इसके बाद ब्लॉक स्तर पर जीतने वाले खिलाड़ियों की प्रतियोगिता तीसरे चरण के तहत जिला स्तर पर कराई जाएगी। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा भारत के खिलाड़ी हर क्षेत्र में अपने प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी क्रम में उत्तराखंड सरकार भी प्रदेश में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और पुरुषों के साथ ही महिलाओं खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देश का प्रधानमंत्री बनने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने खेलों के क्षेत्र में खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए तमाम कार्यक्रम शुरू किये। जिसमें खेलो इंडिया, फिट इंडिया मूवमेंट समेत अन्य कार्यक्रमों के जरिए खिलाड़ी आगे आ रहे हैं। इसी क्रम में सांसद खेल महोत्सव भी शुरू हो गया है। राज्यसभा सांसद नरेश बंसल के संयोजन में सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ किया गया। इस खेल महोत्सव के जरिए सभी खिलाड़ियों और छात्र-छात्राओं को अपनी प्रतिभाओं के प्रदर्शन का अवसर मिलेगा. साथ ही खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। सीएम ने कहा उत्तराखंड सरकार, राज्य में खिलाड़ियों के उत्थान और उनको आगे बढ़ाने के लिए नई खेल नीति के साथ ही तमाम योजनाएं लागू की गई हैं। प्रदेश के 8 प्रमुख शहरों में 23 खेल अकादमी बना रहे हैं। खेल लिगेसी प्लान भी बना रहे हैं, जिसमें हजार खिलाड़ी हर साल प्रशिक्षित होकर निकलेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *