मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को जनमाष्टमी की दी शुभकामनाएं
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन अधर्म, अन्याय और अत्याचार के खिलाफ संघर्ष की प्रेरणा देता है तथा सत्य, प्रेम, त्याग, शांति और सेवा भाव का संदेश देता है। मुख्यमंत्री ने उन्हें मानवता का सच्चा संरक्षक और मार्गदर्शक बताते हुए कहा कि गीता के उपदेश आज भी प्रासंगिक हैं और निष्काम कर्म, भक्ति, ज्ञान, योग तथा समाज के उपेक्षित वर्ग के कल्याण का संदेश देते हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों से श्रीकृष्ण के जीवन से प्रेरणा लेकर प्रेम, भाईचारे और समरसता को बढ़ावा देने का आह्वान किया।
