Mon. May 4th, 2026

हाईटेक रजिस्ट्रेशन सेंटर आज से शुरू

logo

देहरादून। ऋषिकेश में चारधाम यात्रियों के लिए ट्रांजिट कैंप परिसर में संचालित हाईटेक रजिस्ट्रेशन सेंटर आज से शुरू होगा। यह केंद्र 24 घंटे सेवा देगा। पंजीकरण केंद्र में कुल 30 पंजीकरण काउंटर संचालित होंगे। साथ ही यात्रियों को सहायता देने के लिए केंद्र पर 80 प्रशिक्षित यात्रा मित्र तैनात रहेंगे। ट्रांजिट कैंप में प्रतीक्षालय, सुलभ शौचालय, दिव्यांगजनों के लिए लिफ्ट, सात्विक भोजन युक्त फूड कोर्ट, वाटर कूलर, सीसीटीवी कैमरे, फायर स्टेशन और 24 घंटे मेडिकल सहायता की व्यवस्थाएं की गई हैं। रजिस्ट्रेशन प्रणाली को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने के लिए एनआईसी को रजिस्ट्रेशन मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *