Sun. May 3rd, 2026

मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल पहुंचकर मरीजों का जाना हालचाल

logo

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डाॅक्टर धनसिंह रावत ने काॅरोनेशन अस्पताल पहुंचकर फूड पॉइजनिंग के कारण भर्ती मरीजों का हाल जाना। मुख्यमंत्री ने बताया कि जांच में पता चला है कि यह आटा सहारनपुर से सप्लाई किया गया था। डीलर की दुकान को सील कर दिया गया है। जिन अन्य जगहों पर आटा सप्लाई किया गया था, उन सभी को नोटिस दिया गया है। सहारनपुर प्रशासन को इस बारे में सूचित कर दिया है। धामी ने कहा कि इस मामले में जो भी जिम्मेदार पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *